दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों को दिया दिवाली से पहले तोहफा

कैबिनेट की बैठक के बाद दीक्षित ने कहा कि उनकी सरकार 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की कठिनाइयों को समझती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के उन वरिष्ठ नागरिकों को भी प्रतिमाह एक हजार रुपए पेंशन दे रही है, जो लगातार पिछले पांच वर्षों से दिल्ली के निवासी हों और जिनकी आमदनी सभी स्रोतों से मिलाकर 60 हजार रुपये से कम हो। उन्होंने यह दावा भी किया कि दिल्ली सरकार बुजुर्गों को जो मासिक पेंशन दे रही है, वह देश में सबसे अधिक है। यह पेंशन समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था वित्तीय सहायता योजना के तहत दी जाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़ी हुई पेंशन राशि का फायदा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications