कैश फॉर वोट घोटाला : अमर सिंह की बेल कल तक के लिए स्थगित

Amar Singh
नयी दिल्ली। कैश फॉर वोट घोटाले में मुख्य आरोपी अमर सिंह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई लेकिन उनकी याचिका पर फैसला कल तक के लिए स्थगित कर दिया। उनकी जमानत का क्या होगा इस बात को जानने के लिए कल सवा दो बजे तक के लिये इंतजार करना होगा । आपको बता दें कि लोअर कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अमर सिंह ने हाई कोर्ट में अपील की थी। जिस पर आज सुनवाई हुई जिस पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।

मालूम हो कि अमर सिंह किडनी के संक्रमण से काफी परेशान है। उनका इलाज एम्स में चल रहा है। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीय़ू में भर्ती कराया गया था। इसी आधार पर उनके बेल की मांग हो रही है।

गौरतलब है कि साल 2008 में केन्द्र सरकार को बचाने के लिए सांसदों को पैसे देने का आरोप अमर सिंह के ऊपर है। सीबीआई का कहना है कि जो पैसा सांसदो में बांटा गया वो अमर सिंह का था। इसी सिलसिले में उन्हें छह सितंबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। लेकिन अमर सिंह को उल्टी और दस्त होने के बाद 12 सितंबर को तिहाड़ जेल से एम्स ले जाया गया था । उन्हें 15 सितंबर को अंतरिम जमानत दी गई थी । लेकिन उसकी बाद उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+