पाकिस्तान में खूनी संघर्ष से 9 सैनिक, 16 आतंकियों की मौत

pakistan
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर कबायली इलाके में एक तलाशी अभियान के दौरान भारी हथियारबंद बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया जिससे नौ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि सुरक्षा बलों ने 16 हमलावरों को मार गिराया। वही बलूचिस्तान प्रांत में एक बम हमले में विधि प्रवर्तन एजेंसी के कर्मी मारे गए।

अद्र्धसैनिक बल फ्रंटियर काप्र्स के प्रवक्ता ने बताया कि भारी हथियारबंद आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर उस समय हमला कर दिया जब वे खैबर एजेंसी के सैनिक इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल पर नौ सैनिक मारे गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 16 आतंकी मारे गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों की सड़क किनारे जांच चौकी पर बड़ा हमला किया जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।

सूत्रों ने बताया कि 30 से 35 आतंकियों ने सुरक्षा चौकियों पर राकेट, हथगोलों और स्वचालित हथियारों से हमला किया। आतंकियों ने हाल के हफ्तों में खैबर एजेंसी के सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिये हैं। पड़ोसी देश अफगानिस्तान में नाटो बल के लिए सामग्रियों की आपूर्ति का यह मुख्य मार्ग है। हमले की किसी संगठन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। इस इलाके में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान और लश्कर ए इस्लाम जैसे आतंकी संगठन सक्रिय है। उधर ऐवान जिले में सड़क के किनारे रखे गए बम के विस्फोट की चपेट में विधि प्रवर्तन एजेंसी का काफिला आ गया जिससे दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+