यूपी में दो महिलाओं की नृशंस हत्या

दहेज के लिए विवाहिता के हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में महिला के पति देवर व भतीजे को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाबूगढ़ थानाक्षेत्र स्थित गांव बागडपुर में रहने वाली 28 वर्षीय बितेश पत्नी सोमेश वीर की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
महिला शनिवार देर शाम घर से शौच के लिए गई थी। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी तब गांव वालों के द्वारा महिला को तलाश करने पर उसका शव गांव के हरपाल सिंह के खेत में सिंचाई के लिए बनाई गई नाली में पड़ा मिला। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने महिला के पति सोमेश देवर जगतवीर व भतीजे मोनू को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications