अन्ना हजारे के बयान से संघ आहत

Anna Hazare
लखनऊ। अन्ना व संघ के रिश्तों पर चल राजनीतिक बयानबाजी के बीच संघ ने स्पष्ट किया है कि अन्ना के आंदोलन को संघ का समर्थन था। वहीं अन्ना द्वारा संघ के समर्थन को खारिज संबन्धी बयान पर संघ के सहकार्यवाह सुरेश जोशी ने दुख जताया है।

जोशी ने संघ की सहभागिता को लेकर बेवजह चलायी जाने वाली चर्चा को दुर्भावनापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे ध्येय सर्मित कठिन काम हैं और देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई महीनों से एक व्यापक जन आन्दोलन का वह भी सफलतापूर्वक नेतृत्व करते आये हैं। इस आन्दोलन की सफलता का श्रेय भी उन्हीं को मिलता है।

उन्होंने कहा कि संघ अन्ना के साथ है और रहेगा मगर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के साजिश में फंसकर उनके द्वारा दिये गये बयान से संघ इत्तफाक नहीं रखता। उन्होंने कहा कि जनलोकपाल विधेयक पर जब अन्ना आंदोलन कर रहे थे तो वह दिल्ली में थे, आन्दोलन पूरे देश में चल रहा था। दिल्ली सहित पूरे देश में संघ के लोग आन्दोलन और इससे जुड़ी व्यवस्था में भारी सं या में मौजूद थे।

दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा अन्ना और संघ के रिश्तों पर सवाल उठाने के बाद से ही यह मुद्दा सुर्खियों में है जबकि संघ के लोग लगातार कहते आ रहे हैं कि वे अन्ना ही नहीं देश व समाज हित से जुड़े हर आन्दोलन के समर्थक रहे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर पर अन्ना द्वारा प्रशांत भूषण के बयान पर संघ का कहना है कि इतने संवेदनशील मुद्दे किसी भी संगठन के पदाधिकारियों की सोच में समानता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ कानून से नहीं समाप्त होगा इसके लिए शिक्षा, संस्कार और पारदर्शिता भी जरुरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+