कुलदीप बिश्नोई का अब तक का राजनीतिक सफर

कुलदीप बिश्नोई अपने घर पर ही अपने परिवार के साथ वक्त बिताने में और अपने बच्चों के साथ उन्हें विभिन्न प्रकार की जीवन से जुड़ी ज्ञानवर्धक एवं भावनात्मक बातें समझाने में, आनंदित महसूस करते हैं। यद्यपि कुलदीप ने राजनीति में भाग लेना काफी युवा उम्र में शुरु कर दिया था,किन्तु सक्रिय राजनैतिक यात्रा का आरम्भ वर्ष 1987 में किया। बिश्नोई ने अपना पहला चुनाव वर्ष 1998 में लड़ा और एमएलए चुने गये। चुनाव इतिहास में पहली बार किसी विपक्ष की पार्टी के नेता द्वारा उपचुनाव जीता गया।
कुलदीप अपने पिता भजन लाल की छत्रछाया में विकसित हुए और कठिनतम उपचुनाव में विजयी हुए। राज्य विधानसभा सीट पहली बार किसी विपक्षी उम्मीदवार द्वारा जीती गयी। सक्रिय राजनैतिक परिवार में जन्मे कुलदीप, भिवानी (हरियाणा) से संसद सदस्य रहे और यहीं से इन्होने अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। यह एक असाधारण उपलब्धि थी क्योंकि पूरे 14 वर्ष के अन्तराल के पश्चात् कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने यह सीट जीती थी, उस वक्त कुलदीप कांग्रेस में हुआ करते थे। कुलदीप ने राजनैतिक गुणों को अपने पिता से विरासत में पाया है।
ये आवश्यक मुद्दों पर आधारित जनहित में कार्य करने वाली राजनीति में विश्वास, और हर प्रकार के मुद्दे पर आधुनिक एवं प्रगतिशील नजरिया रखते हैं। कुलदीप का प्रगतिशील नजरिया और पिता से प्राप्त हुई आनुवंशिक राजनैतिक क्षमताएं तथा स्वच्छ राजनीति में उनका विश्वास स्वत: ही उनके लिए अपने पिता की राजनैतिक उपलब्धियों को और भी आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।












Click it and Unblock the Notifications