संजीव भट्ट पर राजनीति कर रहे हैं नरेंद्र मोदी: कांग्रेस

गुजरात सरकार ने पिछले सप्ताह अदालत में कहा था कि एक कांस्टेबल को कथित रूप से डरा धमका कर झूठे हलफनामों पर हस्ताक्षर कराने के मामले में जेल में बंद भट्ट के साथ मोधवाडि़या भी शामिल थे। मोधवाडि़या ने कहा कि आप गोधरा के बाद के दंगों तथा पूर्व मंत्री हरेन पांड्या की हत्या समेत कई कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं। हरेन पांड्या के परिवार ने आप पर अंगुली भी उठाई है। आपने गोधरा के बाद के दंगे के मामले में उच्चतम न्यायालय में दाखिल सामाजिक कार्यकर्ता मल्लिका साराभाई की याचिका को भी कमतर करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में भट्ट एक महत्वपूर्ण गवाह हैं। आप अपने सभी बुरे कारनामे जानते हैं और यही कारण है कि आप हताश हो गए और आपने भट्ट को गिरफ्तार करा दिया। अब आप मुझे फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया जो मुझे डरने की जरूरत है। यदि आपने मुझे गिरफ्तार करने का आदेश जारी करने का दुस्साहस किया तो मैं आपको और आपकी सरकार को सबक सिखा दूंगा कि कानून क्या चीज है।












Click it and Unblock the Notifications