हरियाणा: बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

Haryana: Child murdered after Kidnap
यमुनानगर। यमुनानगर से किडनैप किए गए मुकुल की अपहंर्ताओं ने 11 लाख रुपए फिरौती वसूलने के बावजूद हत्या कर दी। 12 साल के मुकुल का शव कुरुक्षेत्र के किरमिच गांव में भाखड़ा नहर से मिला। बताया जा रहा है दशहरे के दिन मुकुल अपहरण किया गया था। अपहरण के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, उनका चौथा साथी फरार है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी हनुमान व भरत मुकुल के स्वर्गीय पिता के आरा पर काफी समय से आना जाना था। उसने हनुमान, भरत व यशपाल नामक एक अन्य शख्स के साथ मिलकर मुकुल का अपहरण तब किया जब वह 6 अक्टूबर को दशहरा देखने जगाधरी गया हुआ था। इसके बाद उसने अपने तीनों साथियों को बच्चे के साथ कुरुक्षेत्र भेज दिया और खुद मुकुल के घर पहुंच गया ताकि किसी को उस पर शक न हो।

इसके बाद रमेश ने मुकुल के परिवार से कहा था कि अपहर्ताओ ने फिरौती की रकम लेकर उसे बुलाया है। पुलिस को उस पर शक तब हुआ जब वह फिरौती की रकम देकर खाली हाथ लौट आया। रमेश ने कहा था कि अपहर्ता उसे कुछ सुंघाकर पैसे ले गए। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रमेश टूट गया और उसने सब कुछ उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+