जेल में मेरा रहना छुट्टिया बिताने जैसा: संजीव भट्ट

यह राज्य प्रायोजित दंगों के पीडितों के लिये एक जीत है। दंगा पीडि़तों को अभी भी इंसाफ नहीं मिल पाया है। मैं अपने उद्देश्य के लिये अभी भी दृढ प्रतिज्ञ हूं। संजीव भट्ट ने कहा कि मेरा उद्देश्य मुझसे भी कहीं बड़ा है। गत 30 सितंबर को पुलिस द्वारा उनके साथ किये गये कथित दुर्व्यवहार पर भट्ट ने कहा कि मैं इस बारे में तब तक नहीं कहूंगा जब तक कि सही समय और उचित मंच नहीं मिलता।
उन्होंने कहा कि वह गुजरात आईपीएस अधिकारियों के संघ और अपने परिवार के समर्थन के शुक्रगुजार हैं। भट्ट का उनके मेमनानगर स्थित आवास पर पत्नी श्वेता भट्ट और दो बच्चों तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका भावुक अंदाज में स्वागत किया। गौरतलब है कि उन्हें गलत तरीके से हलफनामा तैयार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications