भंवरी देवी केस: किसी भी वक्त हो सकती है मदेरणा की विदाई

लेकिन मदेरणा ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा कल रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले थे। मुख्यमंत्री ने फिर से मदेरणा को मामले की सीबीआई जांच को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की सलाह दी। सूत्रों के अनुसार, लापता भंवरी देवी मामले में फंसे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महिपाल मदेरणा द्वारा करीब एक माह से अधिक समय बाद भी इस्तीफा नहीं दिये जाने को देखते हुए उन्हें राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का फैसला किया गया है। इस मामले में मदेरणा का हाथ होने का आरोप है।
मालूम हो कि लापता नर्स भंवरी देवी के पति ने महिपाल मदेरणा पर यह आरोप लगाया था वे उन्हें काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके अलाव वे भंवरी देवी को ग्रुप सेक्स करने के लिए भी मजबूर करते थे। भंवरी द्वारा सीडी की बात सामने आने के बाद मंत्री ने उनसे दूरी बना ली थी। भंवरी देवी के पति का कहना है कि मेरी पत्नी के पास मंत्री मदेरणा के साथ संबंधों की सीडी है।












Click it and Unblock the Notifications