प्रिटोरिया कल रवाना होंगे मनमोहन

Prime Minister Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका यानी इब्सा के सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को प्रिटोरिया रवाना होंगे। इस सम्मेलन में जटिल आर्थिक परिदृश्य और सुरक्षा हालात जैसे वैश्विक मुद्दे छाए रहने की उम्मीद है। इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मनमोहन सिंह ब्राजील के राष्ट्रपति डील्मा रौसेफ और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जेकब जुमा के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। तीन अलग-अलग महाद्वीपों के विकसित हो रहे तीन अलग अलग देशों का पांचवा इब्सा सम्मेलन 18 अक्टूबर को होगा।

सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन में वर्तमान वैश्विक वित्तीय एवं आर्थिक स्थिति जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा होगी। यूरोप में छाए संकट के मद्देनजर जटिल हो गई आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर तीनों नेता विचार विमर्श करेंगे। वैश्विक वित्तीय स्थिति पर चर्चा और विचारों पर समन्वय महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि तीनों नेता अगले माह कांस में होने जा रहे जी 20 सम्मेलन में भाग लेंगे। आतंकवाद और नौवहन सुरक्षा जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

तीनों देश सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता चाहते हैं और समझा जाता है कि आईबीएसए सम्मेलन में इन देशों के नेता संयुक्त राष्ट्र में सुधारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वर्तमान में तीनों देश सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य हैं और तीनों ने ही सीरिया के हालिया घटनाक्रम को लेकर समन्वित विचार जाहिर किए हैं। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों के सीरिया दौरे की पृष्ठभूमि में इस मुद्दे को आगे ले जाने के बारे में भी तीनों नेताओं के चर्चा करने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+