सैकड़ों लोगों को अरबों रुपये का नकली जेवर बेचा है गोविंद ने

 Arrested jaipur jeweller might have got a wide network
दिल्ली (ब्यूरो) । बांग्लादेश में जौहरी के कारोबार करनेवालों में एक कहावत मशहूर है गरीब को हमेशा पक्का सोना बेचो अमीर को हमेशा नकली सोना बेचो। इसके पीछे वजह है कि अमीर आदमी कभी भी जेवर खरीदने के बाद उसे बेचने नहीं जाता, जबकि गरीब के पास सोना ज्यादा दिन नहीं रह पाता। वह उसे जरूर बेचने जाएगा। जाहिर है नकली सोना होगा तो पकड़ लिया जाएगा। दूसरी ओर अमीर कभी सोना बेचने ही नहीं जाएगा, तो कभी भी पता भी नहीं चलेगा कि हकीकत क्या है। इसी कहावत को जयपुर का नामी जौहरी गोविंद नारायण हकीकत में आजमा रहा था।

वह अमीरों को नकली सोने के जेवर और नग के नाम पर नकली पत्थर थमाता रहा। खैरियत है कि अब उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस को अंदेशा है उसने अरबों रुपये की ठगी की है। अभी शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने एचसीएल के चेयरमैन शिव नादर की पत्नी किरण को करीब 23 करोड़ रुपये के नकली जेवर और नग बेचे हैं। जयपुर के सी स्कीम में नामी ज्वैलर्स गोविंद जौहरी की कोठी है। जयपुर में जेवर के बाजार में गोविंद जौहरी का काफी बड़ा नाम है। किरण का मामला खुलने के बाद पुलिस के पास पूरे देश से तमाम अमीरों को फोन आ रहे है कि गोविंद ने उन्हें भी जेवर बेचें हैं, वह नकली तो नहीं है। रविवार सुबह तक 8 ग्वालियर, दिल्ली के आठ अमीरों ने ठगी की शिकायत की है। पुलिस को अंदेशा है कि दिल्ली के अमीरों में तमाम लोग सामने नहीं आ रहे हैं जिनके साथ करोड़ों की ठगी हुई है।

गौरतलब है कि शक होने के बाद किरण ने इंडियन जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट में जांच कराई, तो पाया की सब नगीने सिर्फ पारदर्शी पत्थर हैं। इसके बाद किरण ने गोविंद पर केस दर्ज करने की धमकी दी तो उसने कुछ नकली जेवरों वापस ले क सात करोड़ लौटा दिए। बाकी पैसे न मिलने पर किरण ने पुलिस में रिपोर्ट की। गोविंद अब तीन दिन की रिमांड पर दिल्ली पुलिस के पास है। नादर परिवार को शक है कि पिछले 12 साल में गोविंद से खरीदे गए 23 करोड़ के सभी जेवर नकली हैं। अब बाकी के जेवरात की भी जांच कराई जा रही है।

दसवीं तक पढ़े जौहरी गोविंद नारायण ने काफी दिनों तक इंग्लैंड में रहा है। गिरफ्तार जौहरी ने खुद स्वीकार किया है कि देश के बड़े-बड़े लोग उससे करोड़ों के जेवरात खरीदते थे। अकेले किरण नादर ने ही उससे अब तक 23 करोड़ के जेवरात खरीदे हैं। ऐसे में पुलिस जौहरी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर यह जानने में जुट गई है कि किन-किन लोगों को उसने चूना लगाया है।

वह नकली नगों के अलावा टूटे हुए असली नग भी बेचता था। चूंकि टूटे नग की कोई कीमत नाम मात्न की रह जाती है। उसे वह करोड़ों में बेच देता था। गोविंद क्रेक रत्नों की फिलिंग जर्मनी व स्विट्जरलैंड में करवाता था। पुलिस को जौहरी ने बताया है कि वह रत्नों की विशेष तरह से फिलिंग करवाता था, जिससे उनके क्रेक होने का पता नहीं चलता था। इसके बाद, वह भारत में बड़े घरानों को इन्हें महंगे दामों में बेच देता था। उसने स्वीकार किया है राजस्थान समेत देश के भी अनेक अमीर परिवारों को उसने रत्न बेचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+