शिवसेना ने भूषण को कहा देशद्रोही, दिग्गी ने अन्ना को भेजा तीसरा खत

और अगर अन्ना अपने आप को देशभक्त कहते हैं तो तत्काल प्रभाव से आने वाले 24 घंटो में प्रशांत भूषण को अपनी टीम से अलग कर देना चाहिए तो वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर से अन्ना हजारे को खत लिखा है। ये उनका तीसरा खत है, इस बार भी उनके निशाने पर अन्ना टीम है हालांकि उन्होंने अपने खत में अन्ना की तारीफ की है।
दिग्गी ने लिखा है कि अन्ना जी मैं आपको आगह करना चाहता हूं, आप उन लोगों के बीच में घिर गये है जो सियासी चाल चल कर आपको बहला रहे हैं। वहीं आज अन्ना टीम की एक बैठक भी उनके गांव में होने वाली है, देखना दिलचस्प होगा अन्ना दिग्गी और बाल ठाकरे को क्या जवाब देते हैं। गौरतलब है कि प्रशांत भूषण ने कश्मीर पर विवादास्पद बयान जारी किया था। जिसके बाद श्रीराम सेना के समर्थकों ने उनके साथ हाथापाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications
