दीपावली में बदलता उपहारों का स्‍वरूप

Diwali gift
दिवाली में उपहार देने की परपंरा सदियों पुरानी है मगर समाज में हो रहे बदलावों के चलते दिवाली के उपहारो ने अब एक नया रूप ले लिया है। छोटे शहरों के साथ-साथ बडे शहरों में भी उपहार का स्‍वरूप बदल चुका है यह नए नए ट्रेंड के रूप में तेजी से उभर कर सामने आ रहा है। ऊपर से देश विदेश की कई बड़ी कंपनियो ने भी इसको बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी है। अगर आप बाजार में निकल जाए तो सभी बड़ी और छोटे इलेक्‍ट्रानिक प्रोडेक्‍ट से लेकर कई गैजेटो से बाजार पटे पड़े हैं।

एक समय था जब दिवाली लोगों के बीच प्रेम और शुभकामनाएं प्रदर्शित करने का त्‍योहार माना जाता था। मगर अब यह पारिवारिक स्तर पर होने वाले उपहारों का लेन-देन के बड़े ट्रेंड का रूप लेता जा रहा है। हालाकि कुछ लोग इस बात को पूरी तरह से नकारते है कि दिवाली में उपहार देना जरूरी है मगर दुनिया के साथ तो चलना ही पड़े अगर हम भारत की बात करें तो देश में कॉरपोरेट कल्‍चर काफी बढ़ गया है।

बाजार में गिफ्ट गैजेट्स, हैंपर, क्रॉकरी आइटम्स, डेकोरेटिव्स आइटम्स के अलावा इलेक्‍ट्रानिक गिफ्ट आइटम का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है जिन्‍हें आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं। दिल्‍ली के थोक इलेक्‍ट्रानिक व्‍यापारी रमेश चंदानी कहते है वे पिछले 10 सालों से थोक में इलेक्‍ट्रानिक गिफ्ट आइटमों का कारोबार कर रहे है, कुछ सालों से दिवाली में गिफ्ट आइटमों के ट्रैंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लोगा अब इलेक्‍ट्रानिक आइटम देना ज्‍यादा पसंद कर रहें हैं।

हर साल दिवाली पर हम खाने-पीने, नए आइटमों पर अक्ष्‍छा खासा पैसा खर्च कर देते हैं। इसके अलावा उत्पादक भी इलैक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर भारी छूट देते है अगर आप अपने परिवार में या फिर दोस्‍तो को इस दिवाली के मौके पर कुछ खास तोहफा देना चाहते है तो बाजार में कई ऐसे गैजेट उपलब्‍ध है जो आपके बजट पर ज्‍यादा भारी भी नहीं पडेंगे और ता उम्र आपके अपनो को याद भी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+