माया ने किया ड्रीम प्रोजक्‍ट का शिलान्‍यास, कांग्रेस पर बरसी

Maya inaugurated her dream project in Noida, targeted Congress
नोएडा। आखिरकार उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती ने नोएडा स्थित अपने ड्रीम प्रोजक्‍ट राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल (सेंट्रल पार्क) का शिलान्‍यास कर ही दिया। इस खास मौके पर उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। 700 करोड़ की लागत से 33 करोड़ में बना यह प्रोजक्‍ट पिछले काफी दिनों से चर्चा में था। प्रोजक्‍ट का शिलान्‍यास करने के बाद मायावती ने विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में उन्‍होंने कहा कि बसपा सरकार ने अपने शासन में सभी वर्गों से समान व्‍यवहार किया है।

जनता को संबोधित करते हुए अपने भाषण में मायावती ने कहा कि इस प्रोजक्‍ट पर पार्टियां फिजूल खर्ची का आरोप लगा रही हैं। इस प्रोजक्‍ट पर प्रदेश के राजस्‍व का केवल 1 फीसदी ही लगा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि जल्‍द ही यह पैसा टिकटों के माध्‍यम से वापस आ जाएगा। उत्‍तर प्रदेश के बटवारे पर बोलते हुए मायावती ने कहा कि वे बसपा चाहती है कि प्रदेश को तीन हिस्‍सों में बांटा जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश को पूर्वांचल, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और बुंदेलखंड में बांट दिया जाना चाहिए।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश को केंद्र की तरफ से कभी भी सहयोग नहीं मिला है। कांग्रेस को इसके लिए जिम्‍मेदार उठाते हुए उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में किसी भी योजना को लागू नहीं होने दिया। माया ने कहा कि कांग्रेस दलित वोटों को हासिल करने के लिए दलित महिला मीरा कुमार को भी प्रधानमंत्री बना सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+