चीन में बदले कानून ने कम की एक शख्स की मुसीबत

1980 के दशक में यह एक गंभीर अपराध था और इसके लिए किसी को मौत तक की सजा हो सकती थी। चेन जोंगहाओ ने उस समय चीन के हैनान प्रांत में एक साथी को बिना अनुमति के आलिंगन कर लिया था। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस में इस संबंध में एक मामला दर्ज करावाया था। इस घटना के बाद जोंगहाओ गृह राज्य गुआंगडोंग भाग गया था और पुलिस के हिसाब से फरार था।
चाईना डेली के मुताबिक तीन दशक की पड़ताल के बाद पुलिस ने तीन अक्तूबर को उसे गिरफ्तार किया। चीन में 1980 के दशक में अनैतिक व्यवहारों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान था। लेकिन 1997 में समीक्षा के दौरान इसे आपराधिक कानूनों के सूची से हटा दिया गया। चेन ने आलिंगन के एक साल के बाद ही उससे शादी कर ली थी। अब उनके दो लड़के तथा एक लड़की हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस मामले को वापस ले लिया जाएगा। पुलिस ने पाया कि दोनों सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications