दीवाली पर राहुल गांधी के लिए 10 मंत्र

Rahul Gandhi
बैंगलोर (अजय मोहन)। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब होने के कारण इस साल सभी राजनेताओं के लिए यह दीवाली खास होगी। सबसे ज्‍यादा खास। लोगों की बधाईयों का तांता होगा और ऐसे लोगों का घर पर जमावड़ा होगा, जो चुनाव के लिए टिकट चाहते हैं। जाहिर है भाजपा की खुशियां इस दीवाली कई गुना ज्‍यादा होंगी, लेकिन कांग्रेस में सब कुछ सूना-सूना। जाहिर है ऐसे में राहुल गांधी भी तनाव में होंगे। राहुल गांधी की यह दीवाली तनाव में बीतेगी।

राहुल गांधी को सबसे बड़ा टेंशन इस बात का होगा कि उत्‍तर प्रदेश में पिछले साढ़े-चार साल में उन्‍होंने जो आधार यूपी में तैयार किया, वो अब धसकता दिखाई दे रहा है। पूरा यूपी भाजपा की रथ यात्राओं के पीछे जाता दिख रहा है। यानी कांग्रेस का वोट कटता दिखाई दे रहा है। ऐसे में इस दीवाली हम राहुल गांधी को कुछ सलाह दे रहे हैं-

1. महालक्ष्‍मी एवं भगवान गणेश की पूजा के दौरान राहुल गांधी ईश्‍वर से प्राथना करें कि कांग्रेस पर गहरा रहे भ्रष्‍टाचार रूपी काले बादल अब और नहीं आयें। क्‍योंकि राजा, कलमाड़ी से लेकर कई नेताओं ने पहले ही यूपीए की किरकिरी कर दी है।

2. दीवाली पर अगर कोई टिकट के लालच में उनके घर आये, तो उसे पहचानने में गलती नहीं करें, क्‍योंकि प्रत्‍याशी गलत हुआ तो चुनाव जीतना मुश्किल हो जायेगा।

3. त्‍योहार की धूम के बाद ऐसे किसी अभियान की शुरुआत करें, जो भाजपा के आडवाणी, राजनाथ सिंह, कलराम मिश्र और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की रथ यात्राओं को टक्‍कर दे। क्‍योंकि अब बंद कमरे में बैठने से कुछ नहीं होने वाला।

4. अगली दीवाली लखनऊ में मनायें, यह बात दिमाग में रखते हुए ऐसा अभियान चलाना होगा जो यूपी में लोगों को यह विश्‍वास दिला सके कि कांग्रेस खुद भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है।

5. राहुल जी दीवाली पर अन्‍ना हजारे और योग गुरु बाबा रामदेव को बधाई देना मत भूलियेगा। भले ही उन्‍होंने कांग्रेस की जमकर बखिया उधेड़ी है, लेकिन त्‍योहार तो दुश्‍मनों को करीब लाने के लिए ही मनाया जाता है। हो सकता है आपकी बधाई से उनके स्‍वर बदल जायें।

6. मां सोनिया गांधी अब बीमार रहने लगी हैं, उनके लिए अब एक बहू ले आनी चाहिये। हमारा सुझाव है कि राहुल गांधी अगली दीवाली जोड़े से मनायें, ताकि सोनिया जी को प्रसन्‍नता हो।

7. पूजन के वक्‍त मां लक्ष्‍मी से पीएम की कुर्सी नहीं मांगे तो अच्‍छा होगा, क्‍योंकि आप बिहार में फेल हो चुके हैं, यूपी में कोई आसार दिख नहीं रहे हैं, लिहाजा जब तक कम से कम दो राज्‍यों में आप पास नहीं हो जायें, तब तक इस कुर्सी के बारे में नहीं सोचें तो अच्‍छा होगा।

8. पूजा के दौरान उन्‍हें भट्ठा परसौल के किसानों के बारे में जरूर सोचना चाहिये, क्‍योंकि उनकी लड़ाई आपने शुरू तो कर दी, लेकिन उसे अंजाम नहीं दिया, यानी आप उन्‍हें न्‍याय नहीं दिला सके।

9. राहुल जी अगर आप वाकई में उत्‍तर प्रदेश के गरीब दलितों से प्रेम करते हैं, तो अच्‍छा होगा यदि आप त्‍योहार के दिन किसी गरीब के घर जाकर मिठाई खायें और उनके साथ दो फुलझड़ी जलायें। तभी लोगों में आपके प्रति विश्‍वसनीयता बढ़ेगी।

10. अंतिम मंत्र यह है कि दीवाली पर किसी प्रकार का जुआ मत खेलें, क्‍योंकि आपकी किसमत फिलहाल अच्‍छी नहीं चल रही है। आप जहां भी जा रहे हैं, फ्लॉप हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+