कल प्रशांत भूषण तो आज उनके समर्थकों की पिटाई

प्रशांत भूषण संग मारपीट मामले में फैसला सुनाते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने तीनों आरोपियों को एक दिन के लिए जेल में भेज दिया है। एक निजी चैनल पर दिखाए गए वीडियो फुटेज के अनुसार श्रीराम सेना के समर्थक पेशी के दौरान अन्ना और प्रशांत भूषण के समर्थकों की पिटाई करने ही आई थे। जिस समय पेशी की जा रही थी उस समय भारी संख्या में श्रीराम सेना के समर्थक वहां पहुंचे थे।
मारपीट करने वाले लोगों के चेहरे कैमरे में रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। घायलों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाज के बाद पुलिस इन लोगों का बयान दर्ज करेगी जिसके तहत मामला दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रशांत भूषण ने कश्मीर पर विवादास्पद बयान जारी किया था। जिसके बाद श्रीराम सेना के समर्थकों ने उनके साथ हाथापाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications