बसपा से कोई तालमेल नहीं : कलराज मिश्र

Bhartiya Janta Party leader Kalraj Mishra
लखनऊ। भाजपा ने एक बार फिर साफ किया कि वह बसपा से किसी भी प्रकार का चुनावी गठबंधन नहीं करेगी। भाजपा के सहयोगी व राजग संयोजक शरद पवार यह कह रहे हैं कि प्रदेश में त्रिशंकु विधान सभा बनती दिखायी देती है ऐसे में भजपा का गठबंधन से इनकार करना यह साबित करता है कि आने वाले समय में राज्य के एक बार फिर संकट खड़ा हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा है कि चुनाव हो या सरकार बनाने की स्थिति दोनों ही परिस्थितियों में भाजपा बसपा से तालमेल नहीं करेगी। मिश्र ने कहा कि भाजपा प्रदेश में बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा भाजपा दौरों व चुनावी सभाओं के माध्यम से आम जनता को यह बताने का प्रयास कर रही है कि राज्य में कानून व्यवस्था तो खराब है ही साथ ही चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिस कारण आम आदमी को जीवन मुश्किलों से भर गया है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की जांच में बसपा के मंत्रियों की हकीकम का सामने आना यह बताता है कि प्रदेश में किस प्रकार भ्रष्टाचार किया। मंत्रियों ने जमकर जनता के धन से अपनी तिजोरियां भरी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री पर भी भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोप लग चुके हैं ऐसे में उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई एवं भ्रष्टाचार का मुद्दा भाजपा के एजेण्डे में सबसे ऊपर है। ज्ञात हो कि चुनाव में सफलता पाने के लिए पार्टी अयोध्या, काशी और मथुरा मुद्दे को भी साथ लेकर चल रही है, उसे डर है कि यदि वह धर्म की बात नहीं करेगी तो पार्टी के पारम्परिक हिन्दू वोट उससे छिटक सकते हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। गांधीवादी अन्ना हजारे और कांग्रेस के बीच बढ़ते टकराव पर उन्होंने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठायेगा कांग्रेस उसे पसन्द नहीं करेगी। कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश को सुशासन दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+