उत्तर प्रदेश : लापता कुत्ते पर पांच लाख का इनाम

उसने बकायदा इसका इश्तीहार भी अखबार में छपवाया है। उसने फोटो के साथ इश्तीहार में कुत्ते का नाम, उसकी उम्र और जाति भी नोट करायी है। कुत्ते का नाम 'शैंकी' है। शैंकी रविवार शाम से लापता है। कुत्ते के मालिक अश्विनी कुमार के मुताबिक, उनका शैंकी घास-फूस नहीं खाता, वह दूध- रोटी और मीट पसंद करता है।
आपको बता दें कि गायब कुत्ते के मालिक अश्विनी कुमार वैशाली के सेक्टर पांच में रहते हैं। रविवार यानी दो दिन से उनका कुत्ता गायब है जिसके बाद से वो और उनका परिवार बहुत ज्यादा परेशान है। उनके और उनके परिवार को शक है कि उनके दुलारे कुत्ते को किसी ने अगवा कर लिया है। फिलहाल परिवार के साथ पुलिस भी उनके कुत्ते को खोज रही है।












Click it and Unblock the Notifications