टीम अन्ना के दौरे व रथयात्राओं से यूपी में राजनीतिक उबाल

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आगामी 18 अक्टूबर की जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली से जन चेतना रथ यात्रा शुरू करेंगे। वहीं टीम अन्ना के सदस्य 17 अक्टूबर को बुंदेलखंड के बांदा जायेंगे लेकिन उनका औपचारिक राज्य दौरा 18 अक्टूबर से ही शुरू होगा। अन्ना टीम के दौरा अभी से राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता भी इस दौरान प्रदेश में डेरा डालेयेंगे। श्री आडवाणी अपनी यात्रा में कुल पांच दिन उत्तर प्रदेश में गुजारेंगे।
भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्र की 13 अक्टूबर से वाराणसी से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी 13 अक्टूबर से रथयात्रा शुरू कर रहे हैं। भाजपा की इस पांच हजार किलोमीटर की जन स्वाभिमान यात्रा का समापन 17 नवम्बर को अयोध्या में होगा।
वहीं अन्ना की टीम 18 अक्टूबर से उन्नाव जिले के बदरका गांव से दौरे की शुरूआत करेगी। अन्ना टीम की कोर कमेटी के मुताबिक अरङ्क्षवद केजरीवाल के नेतृत्व में कमेटी के चार सदस्य मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास और वह स्वयं 17 अक्टूबर को बुंदेलखण्ड के बांदा जायेंगे। अन्ना टीम की 19 अक्टूबर को गोरखपुर और मऊ में सभायें होंगी जबकि 21 और 22 को मेरठ और आगरा में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। भाजपा जहां रथयात्राओं के माध्यम से अपना चुनाव प्रचार शुरू करेगी वहीं अन्ना टीम चुनाव के दौरान एक बार फिर जनलोकपाल विधेयक को लेकर आंदोलन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications