बिजली संकट की गिरफ्त में उत्‍तर प्रदेश

Power crisis continues to grip Uttar Pradesh
लखनऊ। कोयले की किल्लत के कारण उत्तर प्रदेश में जबर्दस्त बिजली संकट है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य इस समय विद्युत उपलब्धता की भीषण कमी से जूझ रहा है। पिछले लगभग 15 दिनों से सभी क्षेत्रों की तापीय परियोजनाओं में कोयले की कमी तथा कोयला गीला होने के कारण तापीय विद्युत उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य को केन्द्रीय कोटे से विद्युत का बड़ा भाग नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन की तापीय परियोजनाओं से प्राप्त होता है और मौजूदा वक्त में यह मात्रा औसतन एक हजार मेगावाट कम है।

यही नहीं कोयले की कमी के कारण निजी क्षेत्रा की रोजा तापीय परियोजना से भी प्रदेश को मिलने वाला हिस्सा लगभग आधा रह गया है। प्रवक्ता ने बताया कि कोयला क्षेत्र में हड़ताल, कोयला गीला होने तथा कोयले की कम आपूर्ति के कारण उत्तर प्रदेश राज्य उत्पादन निगम की इकाइयों से भी उत्पादन स्थिर नहीं है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सेक्टर की जल विद्युत परियोजनाओं से बारिश के बाद मिलने वाली बिजली में भी लगभग 500 मेगावाट की कमी आई है।

प्रवक्ता के मुताबिक द्विपक्षीय समझौते के द्वारा किये गए बिजली करारों के सापेक्ष भी 600 मेगावाट बिजली कम मिल रही है। उन्होंने बताया कि निगम के अध्यक्ष नवनीत सहगल का कहना है कि विषम परिस्थितियों में कारपोरेशन अपने सीमित संसाधनों में अधिकतम विद्युत आपूर्ति की कोशिश कर रहा है लेकिन अभी यह समस्या कुछ दिन और बनी रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+