जयललिता की सुरक्षा पर कर्नाटक पुलिस 17 अक्तूबर तक रिपोर्ट सौंपे

विशेष सरकारी वकील बी वी आचार्य ने अदालत से कहा कि वह राज्य पुलिस के साथ सुरक्षा मामले को लेकर हुए पत्र व्यवहार का ब्यौरा अदालत के सामने पेश करे। महाधिवक्ता आचार्य ने कहा, हालांकि राज्य सरकार उच्च न्यायालय के साथ लगातार संपर्क में है और इस संबंध में उसने आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने पर सहमति जतायी है, लेकिन उसे मुकदमे के स्थान के बारे में अभी फैसला करना है और यह फैसला उच्च न्यायालय की सहमति से होगा।
उन्होंने अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए राज्य पुलिस को 17 अक्तूबर तक का समय दिये जाने का आग्रह किया था। मालूम हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बेंगलूरु की स्थानीय अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications