नौकरी की तलाश में भारत आ रहे हैं विदेशी

विदेशी नौकरियों के बाजार से जुड़ी वेबसाइट हेडहंटर्स के अनुसार इस रुख की वजह से इस साल अभी तक भारतीय कंपनियो में विदेशियो की नियुक्तियों में 20 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। उद्योग के अनुमान के अनुसार इस समय देशभर में विभिन्न उद्योगों में 40,000 विदेशी काम कर रहे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया आउटसोर्सिंग फर्म इलिक्जिर के सलाहकार प्रबंधक (इंटरनेशनल प्रैक्टिस) रत्नेश कुमार ने प्रेट से कहा कि पिछले साल से सभी स्तरो पर विदेशियों की नियुक्तियों में 15 से 20 फीसद का इजाफा हुआ है।
इसकी वजह यह है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओ में से है और यहां रोजगार के काफी अवसर मौजूद हैं। कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में विदेशी आज भारत में नौकरी करना चाहते हैं क्योंकि उनके देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। साथ ही कर की उंची दरों की वजह से भी वे यहां आकर नौकरी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इसके अलावा भारत का अनुभव भी उनके व्यक्तिगत विवरण को समृद्ध करता है।












Click it and Unblock the Notifications