कांग्रेस विरोधी दलों ने बहकावे में आ गये हैं अन्ना: दिग्विजय

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गैर कांग्रेसी दल अन्ना के माध्यम से कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। जिसका नतीजा है कि टीम अन्ना ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलकर दुष्प्रचार कर दिया है। यहीं नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अन्ना राष्ट्रपति बनना चाहते हैं और गैर कांग्रेसी दलों ने अन्ना को राष्ट्रपति बनाने का सब्जबाग दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से साफ है कि अन्ना गैर कांग्रेसी दलों के मुखौटा बने हुए हैं।
दिग्विजय यहीं शान्त नहीं रहे उन्होंने यहां तक कहा कि आज जो लोग भ्रष्टाचार मिटाने की बात कह रहे हैं वे ही भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे हैं। बाबा रामदेव को व्यवसायी बताते हुए उन्होंने कहा कि वह साधु हो ही नहीं सकते अगर वे खुद को राजनेताओं से ज्यादा ईमानदार समझते हैं तो राजनीति के मैदान में उतरकर दिखायें। सिंह ने कहा कि अन्ना हजारे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को हराने के लिए तीन दिन के उपवास की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब प्रदेश में पिछले बीस साल से सरकार में ही नहीं है तो उसने भ्रष्टाचार कहां से कर दिया। उन्होंने अन्ना को सलाह दी कि यदि प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी सरकार की मुख्यमंत्री मायावती की आय से अधिक स पत्ति की जांच के लिए आंदोलन करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications