84 सिख दंगों में कमलनाथ पर मुकदमे की मांग

सिख फॉर जस्टिस संगठन ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेसी लेटमरो को लिखे पत्र में यह मांग की है कि कमलनाथ को वहां प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा शुरू किया जाना चाहिए। एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत पनुन ने कहा कि बेल्जियम का कानून, बेल्जियम के बाहर मानवता के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष क्षेत्राधिकार के तहत आपराधिक मामला चलाने की इजाजत देता है।
इससे पहले अभी तक 1984 में सिक्खों के खिलाफ हुए दंगों में कमलनाथ का नाम सामने नहीं आया था। कमलनाथ को बेल्जियम आने पर रोक संबंधी मामले में यह नहीं साफ किया गया है कि उनके खिलाफ कोई मामला चल रहा है या नहीं। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं उसमें सिक्ख दंगों के दौरान उनके इसमें शामिल होने की बात कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications