रोहतक में पकड़ी गई 20 लाख की चरस, चार गिरफ्तार
रोहतक।
पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर एक ट्रक से 104 किलो चरस पकड़ी है जिसकी मार्केट में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने चरस ले जा रहे चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में केस के तार नेपाल से जुड़े पाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-10 पर दिल्ली से पानीपत के लिए चरस एक ट्रक से ले जाई जा रही है। id="toptextpromo">सीआइए
ने खरावड़ गांव के पास नाका लगा दिया और ट्रकों की जांच शुरू कर दी। दोपहर दो बजे चावल से भरे एक ट्रक (एचआर-12, 8436) को पुलिस ने नाके पर रोका और जांच की तो उसमें से चार बैग चरस बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक में सवार सभी चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी आजाद और फरमान तथा बिहार के बेतिया निवासी मोहम्मद कासीम और पानीपत निवासी राजेश के रूप में हुई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>डीएसपी
सुमित कुमार ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपियों से की गई पुलिस पुछताछ में सामने आया कि यह चरस नेपाल के रास्ते दिल्ली और वहां से पानीपत ले जाई जा रही थी। पानीपत निवासी राजेश इसका मुख्य खरीदार है।











Click it and Unblock the Notifications