मुलायम ने कहा चुनावी माहौल सपा के पक्ष में

National Secretary Of Samajwadi Party, Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। विधान सभा चुनाव के नतीजे जो भी हों लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम यादव को लगता है कि चुनाव का माहौल सपा के पक्ष में है। उनका है कि यदि ऐसे समय में चुनाव होता है तो उनकी पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है। चुनाव पूर्व विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे श्री यादव का कहना है कि पिछले चार वर्षों में पार्टी में मंहगाई व भ्रष्‍ट्राचार के खिलाफ जो संघर्ष किया उसके बाद सत्ता उनकी ही पार्टी को मिलनी चाहिए। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह जनता को वर्तमान व पिछली सरकार के कार्यकाल का अंतर बताएं ताकि जनता उनके साथ सीधे तौर पर जुड़े।

देश व प्रदेश में बढ़ रही मंहगाई व भ्रष्‍टाचार के लिए श्री यादव ने केन्द्र व राज्य सरकार को दोषी ठहराया। श्री यादव ने कहा कि यदि सरकार नीतियों में परिवर्तन नहीं करती है तो जनता को इन मुसीबतों से मुक्ति नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधान सभा के आगामी चुनाव में जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुददे वा अपना फैसला सुनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा पिछले चार सालों से जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती आई है इसलिए माहौल उसके पक्ष में है और जनता बहुजन समाज पार्टी राज के कुशासन से मुक्ति के लिए सपा की ओर देख रही है।

श्री यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह विधानसभा चुनावों को पूरी गम्भीरता से लें तथा किसी भी प्रकार की गलती न करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने में जरा भी कोताही न बरतें। श्री यादव ने कहा कि पार्टी की सरकार में प्रदेश ने जितनी प्रगति की थी बसपा सरकार ने उसे उतना ही पीछे कर दिया है अत: आवश्यक है कि इस बार सपा सत्ता पर काबिज हो ताकि लोगों को समस्याओं से कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली, पानी, बीज व खाद जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। श्री यादव ने आरोप लगाया कि सुश्री मायावती को प्रदेश की बुनियादी समस्याओं की समझ ही नहीं है। प्रशासन बेलगाम है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा और जन सामान्य को राहत देने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+