दिल्‍ली ब्‍लास्‍ट का मास्‍टर माइंड वसीम अकरम मलिक गिरफ्तार

NIA Arrests Kashmiri Unani Medical Student In Delhi Blast Case
दिल्‍ली। एक महीने की मशक्कत के बाद एनआईए को दिल्ली हाई कोर्ट बम धमाके की साजिश में अहम भूमिका निभाने वाले वसीम अकरम मलिक तक पहुंचने में सफलता मिल ही गई। किश्तवाड़ का रहने वाला वसीम ढाका में यूनानी चिकित्सा के अंतिम वर्ष का छात्र है और आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाला ईमेल इसी के निर्देश पर तैयार किया गया था। ध्यान देने की बात है कि यह ईमेल सात सितंबर को सुबह सात बजे तैयार किया गया था, जबकि बम विस्फोट करीब सवा दस बजे किया गया था।

एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आमिर अब्बास देव को ईमेल तैयार करने का निर्देश वसीम अकरम ने ही दिया था। आमिर ने बाद में इस ईमेल को भेजने के लिए स्कूली छात्र आबिद हुसैन का इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट पर आतंकी हमले की साजिश बांग्लादेश में रची गई थी, जिसमें वसीम की अहम भूमिका थी। आमिर और आबिद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

शुक्रवार को विशेष अदालत ने आमिर को सात दिन और वसीम को 14 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। जाहिर है हिरासत में एनआईए अधिकारी वसीम से हमले की सच्चाई उगलवाने की कोशिश करेंगे। हैरानी की बात यह है कि लगभग एक महीने की पूछताछ के बावजूद एनआईए आमिर अब्बास देव से वसीम के बारे में कुछ नहीं उगलवा पाई थी। वसीम के बारे में एनआईए को जानकारी जम्मू की एक जेल में 2009 से बंद हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी अजहर अली से मिली।

अली को आतंकियों की भर्ती और उनके लिए फर्जी पते पर सिम कार्ड हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं, आमिर अब्बास देव से लाई डिडेक्टर पर पूछताछ से भी साफ हो गया कि वह ईमेल का मसौदा बताने वाले के बारे में सच नहीं बोल रहा है। जाहिर है कड़ाई से पूछताछ के बाद आमिर ने भी वसीम का सच एनआईए के सामने उगल दिया और इसके बाद ही उसे गिरफ्तार करने का फैसला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+