बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद

गत चार वर्षो से उस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी पर ही थी। हाल में गृह मंत्रालय ने एसएसबी को राज्य से वापस लेने का आदेश दिया था। तब एसएसबी की जगह छत्तीसगढ़ पुलिस को तैनात किया गया था। इसलिए ये जवान राज्य के बाहर जाने के लिए रायपुर आ रहे थे। तभी बस्तनार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास उनका वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया।
विस्फोट में घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। तीसरे जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। निवास ने बताया कि एक जवान को हवाई मार्ग से जगदलपुर अस्पताल में पहुंचाया गया है। विस्फोट के बाद जगदलपुर के पुलिस महानिरीक्षक और दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बड़ी टुकड़ी के साथ हालात का जायजा लेने और तलाशी अभियान चलाने के लिए विस्फोट स्थल पर पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications