पत्‍नी का कटा सिर हाथ में लेकर मेला घूमने पहुंचा पति

Bihar: Man carries wife’s severed head through streets
पटना। बिहार के दरभंगा जिले के ठकनिया गांव में गुरुवार की सुबह एक वहशी युवक हीरा यादव ने पहले तो अपनी पत्‍‌नी रीना देवी का सिर काट दिया, फिर कटे सिर के साथ दुर्गा पूजा के मेले में घूमने लगा। कुछ युवकों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार युवक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मृतक के पिता फिरंगी यादव के बयान पर सिंहवाड़ा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक हीरा यादव व रीना की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। उनके दो बच्चे भी हुए। इस बीच पिछले कुछ दिनों से दंपति में मारपीट होने लगी थी।

गुरुवार की सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान हीरा ने पत्नी को आंगन में लाकर घास काटने वाले औजार से उसकी गर्दन पर प्रहार कर दिया। प्रहार इतना तेज था कि सिर व धड़ अलग हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हीरा नरमुंड लेकर गांव में घूमने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+