मणिपुर में बंद समर्थकों ने ट्रक को आग के हवाले किया

इस घटना को मिलाकर बंद समर्थक अभी तक छह से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर चुके हैं। इसके अलावा बंद से संबंधित विभिन्न घटनाओं में एक चालक सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि सदर हिल्स जिला मांग समिति (एसएचडीडीसी) सेनापति जिले के सदर हिल्स इलाके को एक पूर्ण राजस्व जिले में परिवर्तित किए जाने की मांग कर रही है और इसके लिए एक अगस्त से ही आर्थिक नाकेबंदी की जा रही है।
एसएचडीडीसी के एक प्रवक्ता पहले की कह चुके हैं कि नाकेबंदी को तब तक नहीं हटाया जाएगा जब तक सदर हिल्स को एक पूर्ण राजस्व जिले में परिवर्तित नहीं कर दिया जाता। अभी तक इस पूरे मामले में चार लोगो की मौत हो चुकी है लेकिन इस घटना में किसी के मारे जाने की सूचना नही है। लेकिन अभी भी वहा का माहौल चिन्ताजनक है देखते है एसएचडीडीसी और सरकार के बीच में क्या रास्ता निकलता है












Click it and Unblock the Notifications