रथयात्रा के बहाने अरसे बाद क्रांति मैदान में होगा कार्यक्रम

अब आडवाणी ने बिहार की धरती को रथयात्रा के लिए चुना है तो राष्टीय राजमार्ग संख्या 19 के समीप लाला टोला स्थित क्रांति मैदान में लंबे समय बाद सुगबुगाहट शुरू हो गयी है और 11 अक्तूबर तक मैदान को हर हाल में तैयार करने में प्रशासन जुट गया है। हालांकि यह हिस्सा बलिया वाले हिस्से के समान अधिक विकसित नहीं है।
रिविलगंज के प्रखंड प्रमुख विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सिताब दियारा का बिहार वाला क्षेत्र तो अधिक विकसित नहीं है लेकिन जयप्रकाश नारायण की याद में उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर कुछ ना कुछ कार्यक्रम होते रहते हैं। सिंह ने बताया कि घाघरा पर बने मांझी पुल से करीब आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित इस इलाके में सड़क बाढ के कारण क्षतिग्रस्त है। बलिया वाले हिस्से में कार्यक्रम आयोजित करना अधिक सुविधाजनक है। बलिया में हेलीपैड है, ठहरने की व्यवस्था और विशाल सभा स्थल है।












Click it and Unblock the Notifications