बारूद के ढेर पे मौत का तांडव, छह की मौत

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में घायल लोगों के इलाज का खर्च भी प्रदेश सरकार उठायेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदौर से सटे राउ में टिन शेड वाले मकान में चल रही पटाखा फैक्टरी में अग्यात कारणों से आग लगी और देर तक सिलसिलेवार ढंग से जोरदार धमाके होते रहे।
धमाकों के चलते फैक्टरी से सटे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में भीषण अग्निकांड के दौरान छह लोगों की मौत हो गयी, जो वहां काम कर रहे थे। इनमें से तीन की पहचान कलाम चंदेरी (30), आरिफ चंदेरी (35) और दुर्गाशंकर उर्फ गोलू (19) के रूप में हुई।












Click it and Unblock the Notifications