मध्य प्रदेश: दशहरे मेले में निशानेबाजी में 1 की मौत

सूत्रों के मुताबिक कस्बे में रावण दहन से पहले बंदूक से मटकियों पर निशाना लगाने की प्रतियोगिता परंगपरागत रूप से आयोजित की जाती है। सूत्रों ने बताया कि खंडेलवाल को गोली तब लगी, जब निशानेबाजी प्रतियोगिता अंतिम दौर में थी। लेकिन भीड़-भाड़ के चलते यह पता नहीं चल सका कि उसे गोली मारी गयी या किसी प्रतियोगी की असावधानी के चलते बंदूक का घोड़ा दब गया।
सूत्रों ने बताया कि गोली लगने से गंभीर तौर पर घायल शख्स को इंदौर के एक अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह गोली किसने चलाई। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में लगी है कि मृतक को गोजी रंजिश में तो नहीं मारी गई है।












Click it and Unblock the Notifications