धू-धू कर जले रावण और कुंभकरण

Dussehra
नई दिल्‍ली। देश भर में दशहरे का त्‍योहार धूम-धाम से मनाया गया। नवरात्रि में पूजन के बाद मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन, जगह-जगह भगवान श्रीराम की शोभायात्राएं और फिर रात में रावण एवं लंका दहन। बुराई पर अच्‍छाई की जीत के साथ जब तीर चला रावण और कुंभकरण धू-धूकर जल उठे।

दिल्‍ली, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई से लेकर बेंगलुरू व मैसूर तक दशहरा पर्व धूम-धाम से मनाया गया। हरियाणा में भी इस मौके पर लोगों बढ़चढ़ कर भाग लिया। नवरात्र से आरम्भ हुई श्री रामा क्लब की ओर से गुरूवार को दशहरा पर्व पर भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। इस शोभायात्रा में श्रीरामा क्लब के प्रधान अश्वनी बठला, सचिव गुलशन गाबा सहित अनेक पदाधिकारी व संयोजक कार्यकर्ता विशेष गणवेश में उपस्थित थे।

शोभा यात्रा हिसार रोड़ पर हुड्डा सेक्टर के समीप ग्रॉऊंड में पहुंची जहां सजे रावण के बुत को मुख्यातिथि गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने अग्रि दिखाई। दशहरा कार्यक्रम में भगवान राम व रावण के बीच युद्ध का प्रदर्शन किया गया और राम के तीर से गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने रावण के बुत को अग्रि दी जबकि कुम्भकरण के बुत को रामा कल्ब के प्रधान अश्विनी बठला ने अग्रि दिखाई। तीर चलते ही रावण का बुत धू-धू कर जल उठा और सारा पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा तत्पश्चात कुंभकरण का बुत भी जल उठा। अढ़ाई माह की कड़ी मशक्कत के बाद पीलीबंगा के रमेश कुमार ने अपने तीन अन्य साथियों सहित रावण व कुंभकरण के बुत तैयार किए।

करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि बुतों पर खर्च हुई। रावण 65 फीट ऊंचा है जबकि कुंभकरण का पुतला 60 फीट का है। अबोहर के कारीगर हरबंस लाल द्वारा विशेष रूप से आतिशबाजी लगाई गई। रावण के बुत की विशेषता यह रही कि जलते समय इसकी आंखों, जीभ और ताज से लाल चिंगारियां निकलती प्रतीत हुई। लोग आज के दहन को देखकर अचंभित हो गए। इसके अलावा शहर में और भी अनेकों जगहों पर छोटे-छोटे बुत बनाए गए जिन्हें शाम को जलाकर विजय पर्व की खुशी मनाई गई।

समारोह को देखने के लिए भारी संख्या में शहर व आस-पास के गांवों के लोग मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यातिथि गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने जिलावासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है इसलिए सभी लोगों को बुरे कार्य छोड़कर अच्छे कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अंहकार की हमेशा पराजय होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य का विकास चाहते हैं मगर कुछ रावण बीच में बाधा का काम करते हैं उन्हें भी जनता को हटाना चाहिए।

कांडा ने इस अवसर पर कहा कि सिरसा में दशहरा ग्राऊंउ भी शीघ्र ही उपलब्ध करवाया जाएगा। रामा क्लब के प्रधान अश्वनी बठला ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए रामलीला व दशहरा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले निकली शोभा यात्रा के वातावरण में भगवान राम के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।

बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों के बीच रामभक्त नृत्य करते हुए शोभायात्रा की गरिमा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा में रामलीला के विभिन्न प्रसंगों से जुड़ी अनेक झांकियंा मन मोह रही थी और शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों के किनारे भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान राम के चरणों में प्रणाम कर प्रसाद ग्रहण किया। यह शोभायात्रा अनाज मंडी स्थित नेहरू पार्क से आरम्भ होकर सभी प्रमुख बाजारों से गुजरती हुई हुड्डा ग्राऊंड में पहुंची जहां दशहरा पर्व आयोजित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+