अमिताभ बच्चन ने अपनी जमीन ग्रामसभा को दान की

दौलतपुर के ग्राम प्रधान अमित ङ्क्षसह के अनुसार श्री बच्चन के प्रतिनिधि के यप में राजेश ऋषिकेश का पिछले दिनों एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने अपनी जमीन ढाई बीघे जमीन ग्रामसभा को दान दिये जाने की इच्छा जाहिर की थी। पत्र में कहा गया था कि श्री बच्चन अपनी बैनामे की जमीन ग्रामसभा को देना चाहते हैं। श्री ङ्क्षसह ने बताया कि पत्र मिलने के बाद ग्रामसभा की बैठक बुलायी गयी जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जमीन लेने की स्वीकृति दी गयी।
ग्रामसभा का यह प्रस्ताव आगामी आठ अक्टूबर को बाराबंकी जिले फतेहपुर तहसील के उप जिलाधिकारी को दिया जाएगा। उप जिलाधिकारी दान लेने के लिए किसी को नामित करेंगे जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। शासनादेश के मुताबिक स्टैम्प लगाकर विधिक कार्रवाई होगी और जमीन ग्रामसभा को स्थानांतरित हो जायेगी। ज्ञात हो कि ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर प्रस्तावित स्कूल की करीब दस बीघा जमीन अमिताभ बच्चन ने निष्ठा फाउंडेशन को दान कर दी थी और स्कूल के निर्माण में लगने वाले खर्च की पहली किश्त करीब 22 लाख रुपये भी दे दिये थे लेकिन कई कारणों के चलते स्कूल का निर्माण नहीं हो सका।
ग्राम प्रधान के अनुसार निष्ठा फाउंडेशन के कर्ताधर्ता मुलायम सरकार के करीब अमर ङ्क्षसह हैं हालांकि इस संस्था की अध्यक्ष सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा हैं। गौरतलब है कि दौलतपुर गांव की जमीन को लेकर अमिताभ बच्चन काफी विवाद में आ गए थे। महाराष्ट्र के कानून के मुताबिक वहां कृषि योग्य जमीन फार्म हाउस खरीदने के लिए देश के किसी हिस्से में ऐसी जमीन होना जरूरी होता है। जिस कारण अमिताभ ने खुद को किसान बताने के लिए यह कार्य किया था जिसमें अमर सिंह व मुलायम सिंह ने उनकी पूरी मदद की थी।
अमर सिंह ने उन्हें दौलतपुर में करीब साढ़े बारह बीघा जमीन दिलाई थी। इसमें से दस बीघा जमीन उन्होंने निष्ठा फाउंडेशन को दान दे दी थी। निष्ठा फाउंडेशन को ऐश्वर्य राय बच्चन के नाम से स्कूल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। स्कूल के शिलान्यास में अमिताभ बच्चन के साथ ही उनकी पत्नी जया बच्चन उनके पुत्र अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय बच्चन, अमर ङ्क्षसह, जयाप्रदा और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम ङ्क्षसह यादव के साथ कई लोग मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications