डेरा प्रमुख ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया

Dera Sachcha Sauda chief
सिरसा। विश्वास गुप्ता व उनके पिता एमपी गुप्ता द्वारा डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह पर लगाए गए तमाम आरोपों को डेरा ने बेबुनियाद एवं झूठ का पुलिंदा बताया है। डेरा के प्रवक्ता आदित्य इंसां ने बताया कि विश्वास गुप्ता डेरा विरोधी असामाजिक तत्वों के हाथों का खिलौना बना हुआ है।

इस बात की पुष्टि उस द्वारा दिनांक 5/6 अगस्त 2011 को उपायुक्त पंचकुला को लिखी चिठ्ठी से साफ होती है, जिसमें उसने स्पष्ट लिखा है कि डेरा प्रमुख के कुछ दुश्मनों द्वारा मेरे उपर दबाब बनाया जा रहा है कि मैं डेरा प्रमुख पर मीडिया के सामने झूठे आरोप लगाऊं और डेरा सच्चा सौदा को बदनाम करूं। इसके लिए वो लोग मेरा अपहरण भी कर सकते है और मेरी जान को भी उनसे खतरा है।

इसलिए उनसे मुझे बचाया जाए और मुझे सुरक्षा दी जाए। इस पत्र से स्पष्ट है कि विश्वास गुप्ता उनके चंगुल में फंस चुका है और असामाजिक तत्वों के हाथों का खिलौना बन चुका है। इससे पहले भी गोबिंद नाम के व्यक्ति को भी 30 लाख रुपए का लालच देकर मीडिया में गुरूजी के विरूद्ध झूठे आरोप लगाए गए थे। जिसका खुलासा थोडे समय पहले ही सीबीआई जांच में हो चुका है।

डेरा सच्चा सौदा की साधसंगत विरोधियों के इन मंसूबों को अच्छी तरह जानती है जब भी कहीं पर कोई चुनाव आता है तो राजनीति में घुसे असामाजिक तत्वअपने स्वार्थ हेतू डेरा सच्चा सौदा को बदनाम करने के लिए कोई न कोई हथकंडा अपनाते ही रहते है। यह घटनाक्रम भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। लेकिन डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत गुरू जी की पावन प्रेरणा से सच के मार्ग पर व मानवता भलाई कार्यो से कभी भी पीछे नही हटेगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+