भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त दो मंत्रियों को माया ने दिखाया बाहर का रास्‍ता

Mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने लोकायुक्त की रिपोर्ट में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र और जांच के घेरे में आए श्रम मंत्री बादशाह सिंह को आज मंत्री पद से हटा दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के दोनों मंत्रियों को बाहर करने का फैसला करते हुए कहा कि बादशाह सिंह तब तक मंत्री पद से बाहर रहेंगे जब तक लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती के इस फैसले के बारे में यहां यह जानकारी दी।

आपको बताते चलें कि यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हुआ है जब मायावती ने किसी मंत्री को पार्टी से बाहर निकाला हो। इससे पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री अवधपाल सिंह यादव और धर्मार्थ कार्य मंत्री राजेश त्रिपाठी को लोकायुक्त की सिफारिश पर पद से हटाया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+