राष्ट्रपति नहीं बनूंगा, केजरीवाल-बेदी चुनाव लड़ें तो लड़ें : अन्ना हजारे
गौरतलब है कि इन दिनों राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा जोरों पर है कि साल 2012 में अन्ना हजारे को राष्ट्रपति पद के लिए ऑफऱ जा सकता है। वहीं जब उनसे ये पूछा गया कि उनके प्रमुख सहयोगी जैसे अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी अगर चुनाव लड़ते हैं तो क्या आप उन्हें लड़ने देगें। तो अन्ना ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो कैसे किसी को चुनाव लड़ने से रोक सकते हैं। स्वतंत्र देश के हर भारतीय को चुनाव लड़ने का अधिकार है। किसी की इच्छा शक्ति पर अंकुश लगाने वाले वो कौन होते हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार के अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धि में एक प्रेस वार्ता करके कहा कि अगर इस शीतकालीन सत्र में सरकार जनलोकपाल बिल पास नहीं करती है तो वो लोगो से कहेगें कि वो कांग्रेस को वोट ना दें। क्योंकि ये सरकार यानी कांग्रेस चाहती नहीं कि देश भ्रष्ट्राचार से मुक्त हो। अन्ना के इस बयान पर कांग्रेस में हलचल मच गयी है।













Click it and Unblock the Notifications