नारायणमूर्ति के कमेंट से आहत चेतन भगत

नई दिल्ली। एक बार फिर से मशहूर लेखक चेतन भगत के शब्दकोश से भेदन तीर निकले हैं। इस बार उनके निशाने पर हैं इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति। जिन्होंने एक टीवी चैनल पर बात करके कहा था कि कोचिंग सैंट्ररों ने आईआईटी का स्तर गिरा दिया है।

चेतन ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स टि्वटर पर टि्वट किया है कि किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ से यह वक्तव्य बिल्कुल नहीं आना चाहिए जो खुद इस तरह की एक हाई-टेक संस्था को चला रहा हो। भगत ने आगे लिखा है कि इन्फोसिस की सफलता के पीछे आईआईटी ही है इसलिए कम से कम मूर्ति को कुछ भी कहने से पहले एक बार तो इस विषय पर सोचना चाहिए था।

इससे पहले भी चेतन भगत ने तब तीखी प्रतिक्रिया दी थी जब जब केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा था कि देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान विश्व स्तर के नहीं हैं। उन्होंन तब कहा था कि क्या इस देश के नेता विश्व स्तर के हैं। गौरतलब है कि मशहूर लेखक चेतन भगत खुद दिल्ली आईआईटी से स्नातक कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+