पी चिंदबरम ने करवाया मेरे ऊपर मुकदमा : सुब्रह्मण्यम स्वामी

P Chidambaram
नई दिल्ली। 2जी घोटाले में पी चिंदबरम को घसीटने वाले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी के ऊपर भड़काऊ आलेख लिखने का आरोप लगा है इसलिए ऊनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।

उनके ऊपर एक अंग्रेजी दैनिक में मुसलमानों के खिलाफ आलेख लिखने का आरोप लगा है। उन्होंने अपने आलेख में भारतीय मुस्लिमों को मताधिकार से वंचित रखने का सुझाव दिया था। वहीं स्वामी का कहना है कि ये सब चिंदबरम के इशारे पर हुआ है, वो उनसे बदला ले रहे हैं। उन्होंने अपने आलेख में कुछ भी गलत नहीं लिखा है।

वहीं पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए यानी कि सम्प्रदायों के बीच वैमनष्यता फैलाने के तहत एक प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है। स्वामी का आलेख इस वर्ष जुलाई में एक समाचारपत्र में प्रकाशित हुआ था।

आपको बता दें कि ये वही स्वामी है जिन्होंने कहा था कि 2जी आंवटन की पूरी जानकारी पी चिंदबरम को थी, वो उस समय वित्त मंत्री थे। उनकी याचिका पर ही सुनावई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, फिलहाल उसे 12 अक्टूबर तक टाल दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+