मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

इन सभी के ऊपर बीयर बार के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पिछले काफी लंबे समय से पुलिस को इस बार में देह व्यापार करने की खबर मिल रही है। पुलिस नेइस बीयर बार में सेक्स रैकेट को पकड़ने के लिए अपने आदमियों को ग्राहक बनाकर भेजा और फिर छापेमारी की।
पुलिस के मुताबिक उन्होंने बार में बोगस ग्राहक भेजे, जिससे पुष्टि हो गई कि वहां देह व्यापार हो रहा है। बार में लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। इसके बाद हमने छापा मारकर सात लड़कियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की छापेमारी में यह जरूर पता लगा कि लड़कियों के सौदे के लिए यहां दो से चार हजार रुपये तक की बोली लगाई जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications