राहुल गांधी कांग्रेस के अगले नेता: प्रणव मुखर्जी

इस समय 2014 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों के पीएम इन वेटिंग को लेकर बहस चल रही है। पीएम इन वेटिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी लडाई सामने आ चुकी है। इसमें लाल कृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में भी अभी तक इस बात पर स्थिति स्पष्ट नहीं थी कि आगामी चुनावों में पार्टी का नेता कौन है। प्रणव मुखर्जी का यह बयान इन्हीं विवादों पर विराम लगाने के लिए ही आया है।
उधर अन्ना हजारे ने यह ऐलान कर दिया है कि अगर कांग्रेस जनलोकपाल बिल पास नहीं करवाती है तो वे लोगों से यह अपील करेंगे कि कांग्रेस को वोट न करे। इन सारे सवालों का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने अपना नेता पहले ही तय कर दिया है। इसके अलावा पार्टी में नेतृत्व की लड़ाई पर विराम लगाने के लिए भी मुखर्जी ने यह बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications