अगर जनलोकपाल बिल नहीं बना तो कांग्रेस को वोट ना दो : अन्ना हजारे

अन्ना ने कहा कि अभी हिसार यानी हरियाणा में लोकसभा सीट के लिए एक उपचुनाव होना है। वहां के भाजपा उम्मीदवार की ओर से खत आ गया है वो जनलोकपाल बिल का समर्थन करते हैं। लेकिन कांग्रेस की ओर अभी तक कोई चिठ्ठी नहीं आयी है। अगर वो शीतकालीन सत्र में बिल नहीं लाते हैं तो वो वहां-वहां जायेगें जहां-जहां चुनाव होने हैं और लोगों से कहेगें कि वो कांग्रेस वो वोट ना करें।
वो यूपी का दौरा करेगें और वहां की लोगों से कांग्रेस के खिलाफ वोटिंग करने की प्रार्थना करेगें। लेकिन उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगर शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल बिल पास हो जाता है तो वह जनता से अच्छे चरित्र के नेताओं को वोट करने के लिए कहेगें।
उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं से मिलने के लिए देश भर का दौरा करेगें। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उनका दौरा उत्तर प्रदेश से शुरू होगा। वहां वे चुनाव की तारीख से पहले तीन दिन का अनशन भी करेगें। इस प्रेस वार्ता में अन्ना के साथ उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications