'कांग्रेस के कारण बन रहा है मध्यावधि चुनाव का माहौल'

भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन खासकर कांग्रेस के आतंरिक कलह के कारण देश में मध्यावधि चुनाव जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। मिश्र ने कहा कि यह स्थिति तब बन रही है जब देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अंतराष्टीय मंदी का असर साफ दिखा रहा है। भाजपा नेता ने साफ किया कि मध्यावधि चुनाव को लेकर तस्वीर आगामी 10 अक्तूबर के बाद साफ होगी जब उच्चतम न्यायालय टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में केन्द्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम पर भी मुकदमा चलाने के बारे में निर्णय लेगा।
उन्होंनें कहा कि चिदंबरम को बचाने में जिस तरह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूरी कांग्रेस सामने आयी उससे लगता है कि संप्रग सरकार के दिन अब गिने चुने ही बचे हैं। मिश्र ने इस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि विपक्ष सरकार को अस्थिर करके मध्यावधि चुनाव चाहता है। उन्होंनें कहा कि देश की इस स्थिति के लिये कांग्रेस ही जि मेदार है और यदि मध्यावधि चुनाव होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी भी केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी की ही होगी।
उन्होंनें कहा कांग्रेस के कारण ही देश में स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती दिखायी दे रही है। मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार मामले में केन्द्र के मंत्रियों के शामिल होने और काला धन वापस लाने में सरकार की चुप्पी के कारण ही सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और योग गुरू बाबा रामदेव जैसे लोगों को सामने आकर नेतृत्व करना पड़ा। यदि केन्द्र सरकार जनता के हितों के लिये काम करती तो हजारे और योग गुरू की जरूरत नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications