तेलंगाना मांग को लेकर आमरण अनशन करेंगे चंद्रशेखर राव

सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तेलंगाना मांग को लेकर आंदोलन करने वाले कांग्रेस सांसदों और विधायकों से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने इन लोगों को आश्वासन दिया था कि केंद्र सरकार अलग तेलंगाना राज्य की मांग पर विचार करेगी। इसके साथ ही मनमोहन सिंह ने आंदोलन को समाप्त करने की अपील की थी। तेलंगाना राज्य समर्थकों ने प्रधानमंत्री की अपील ठुकराते हुए आंदोलन जारी रखा है।
तेलंगाना की मांग कर रहे सांसदों और विधायकों का कहना है कि जब तक सरकार अलग तेलंगाना राज्य की मांग की समय सीमा तय नहीं करती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। तेलंगाना को अलग राज्य की मांग बनाने के लिए चल रहा आंदोलन लगभग अपना एक महीना पूरा कर लेने लगा है। केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक इसके लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications