बसपा नेता को बदमाशों ने गोली मारी

बसपा नेता मनु पाण्डेय इलाके में काफी समय से ठेकेदारी करते आ रहे हैं। दबंग प्रवृत्ति के बसपा नेता की कई लोगों से रंजिश भी है। सोमवार की सुबह मनु पाण्डे अपने तीन साथियों के साथ स्कार्पियों से जा रहे थे। उनकी गाड़ी नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंची तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में मनु व उनके साथियों को संभलने का मौका नहीं मिला।
गाड़ी के भीतर बैठे सभी लोगों को गोलियां लगी और वह घायल हो गए। गाड़ी में मनु पाण्डेय के साथ ख्वाजा शमसुद्दीन, रईस व शारुख सवार थे। दिन दहाड़े हुई इस गोलीबारी से इलाके में हड़कम्प मच गया। सड़क पर भगदड़ मच गयी और इधर-उधर छिप गए और हमलावर आसानी से मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बसपा नेता मनु की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि ठेकेदारी के विवाद के चलते ही हमलावरों ने मनु पर हमला किया। पुलिस ने प्रभाकर दुबे, पप्पू यादव व महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications