अन्ना का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : प्रमोद तिवारी

स्टार न्यूज पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बात करते हुए कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि अन्ना ने इस तरह का बयान क्यों दिया? जबकि सरकार ने उनकी हर एक बात मानी है। अब बिल स्टैंडिग कमेटी के पास है। वो जो चाहेगी करेगी वो होगा।
लेकिन अन्ना की बात सुनने के बाद भी अगर वो इस तरह की बात कर रहे हैं तो ये काफी दुखद बात है। वो संविधान के विरूद्ध जाने की बात कर रहे हैं जो कि मुमकिन नहीं है। गौरतलब है कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने केन्द्र सरकार को चुनौती दी है कि अगर वो शीतकालीन सत्र में सरकार जनलोकपाल बिल लेकर नहीं आती है तो कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेगें और जनता से कहेगें कि कांग्रेस को वोट मत करो क्योंकि वो भ्रष्टाचार मुक्त देश नहीं चाहती हैं।
अन्ना ने कहा कि अभी हिसार यानी हरियाणा में लोकसभा सीट के लिए एक उपचुनाव होना है। वहां के भाजपा उम्मीदवार की ओर से खत आ गया है वो जनलोकपाल बिल का समर्थन करते हैं। लेकिन कांग्रेस की ओर अभी तक कोई चिठ्ठी नहीं आयी है। अगर वो शीतकालीन सत्र में बिल नहीं लाते हैं तो वो वहां-वहां जायेगें जहां-जहां चुनाव होने हैं और लोगों से कहेगें कि वो कांग्रेस वो वोट ना करें।












Click it and Unblock the Notifications