अलकायदा से और ज्‍यादा सतर्क हुआ अमेरिका

terrorism
वाशिंगटन। राष्टपति बराक ओबामा का मानना है कि अल-कायदा के आला नेतृत्व को खासा नुकसान पहुंचा है लेकिन अमेरिका अब भी आतंकवादी हमले के प्रति संवेदनशील है। ओबामा ने एबीसी न्यूज और याहू डाट काम को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अगर आप अल-कायदा के पूरे नेतृत्व की ओर देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है।

वे तेजी से ऐसी स्थिति में पहुंच रहे हैं जहां वे अपने लिए प्रशिक्षित और दक्ष संचालकों की भरपाई नहीं कर सकते। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि हम जितना पिछले 10 साल में नहीं कर पाए थे उतना हमने पिछले कुछ साल में कर दिया है। स्वाभाविक तौर पर इसमें सबसे अहम हमें बिन लादेन को खोज निकालना रहा।

हालांकि ओबामा ने इस बात को स्वीकार किया कि अमेरिका अब भी आतंकवादियों के हमले के संभावित खतरे से पूरी तरह मुक्त नहीं है । राष्टपति ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे समाज की खुली प्रवृत्ति होने के कारण हम संभावित आतंकवादी हमले के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने वाले हैं। ओबामा ने कहा कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां अगले कुछ सालों में अल-कायदा के लिए 9-11 जैसा भीषण हमला करना बहुत कठिन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+